फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसयूआई ने फूंका मोदी का पुतला

Sat, 26 Dec 2015 10:56 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
 भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पाकिस्तान यात्रा पर रोष जताया। कार्यकर्ताओं ने बिलराम गेट पर उनका पुतला फूंक कर अपने रोष का इजहार किया।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष राहुल यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पाक का अचानक दौरा मात्र सुर्खियां बटोरने के लिए किया है। उनका यह कदम राष्ट्रहित में नहीं रहा। वे भारत और पाकिस्तान के कारोबारी घराने को फायदा पहुंचाने का काम कर रहे हैं। देश की जनता ने उन्हें आतंकवाद से मुक्ति दिलाने को प्रधानमंत्री बनाया। उन्होंने आतंकवाद के पोषक देश की यात्रा कर देश की जनता के साथ विश्वासघात किया है। उनकी इस यात्रा से देश के उन शहीद सैनिकों का भी अपमान हुआ है। जिनके सिर पाकिस्तान की सेना ने काट लिए थे। उन्होंने कहा कि जब पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी पाकिस्तान गए उसके बाद कारगिल हुआ था।
इस दौरान सौरभ पाल, संजय यादव, प्रियांशु यादव, सतनाम पाल, माधव माहेश्वरी, आदित्य सोलंकी, लकी सोलंकी, सनी वार्ष्णेय, नितेश पाल, डब्बू माहेश्वरी, प्रमोद यादव, सचिन, अंकित, आशुतोष कुमार, आदित्य सोलंकी, सिद्धार्थ कुमार, शिवम पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें