फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब जेल के बंदीरक्षक को मिली धमकी

Tue, 17 Mar 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला जेल में मोबाइल मिलने के मामले की जांच शुरू कर दी गई है। सीओ सिटी ने इस मामले में मंगलवार को तीन बंदीरक्षकों के बयान लिए। उधर जेल के एक बंदीरक्षक को उसके मोबाइल पर धमकी मिली है, जिसकी शिकायत उसने डीआईजी जेल और जिलाधिकारी से की है। रसूखदार बंदी सौरभ यादव सेंट्रल जेल भेजे जाने के बाद जेल में तेजी के साथ बदल रहे हालातों को उसके स्थानांतरण से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन




सीओ सिटी करन सिंह ने मंगलवार को बंदीरक्षक बलवीर सिंह, विश्वनाथ, दीपचंद्र के बयान दर्ज किए। सीओ सिटी ने बताया कि मोबाइल मैनपुरी का बताया गया है। इसके बाद एक एक टीम मैनपुरी भेजी गई है। जेल अधीक्षक ओपी कटियार को हटाए जाने के बाद जौनपुर जेल अधीक्षक ललित मोहन पांडेय की एटा में तैनाती की चर्चाएं दिन होती रही। हालांकि डीआईजी जेल ने इसकी पुष्टि नहीं की है।



उधर,जेल के हवलदार ने बताया कि किसी की उसके फोन पर आई है, फोन करने वाले ने उसे देख लेने की धमकी दी है। इस हवलदार की ड्यूटी गेट पर चेकिंग में रहती है। फिलहाल मामला अधिकारियों की जानकारी में है लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन




 बता दें, गत तीन मार्च जेल में मोबाइल मिलने के बाद बंदियों ने जेल स्टाफ पर हमला बोल दिया था और उसमें जेलर, दो डिप्टी जेलर सहित सात जेल कर्मी घायल हो गए थें। इस बवाल के बाद जेल प्रशासन ने जेल में सख्ती की तो कुछ बंदी भूख हड़ताल पर चले गए थे। इसके बाद दबाव में आए जेल अधिकारी और कर्मचारी जिलाधिकारी के पास पहुंच गए और कह दिया था कि दोहरे हत्याकांड में बंद बंदी सौरभ यादव को जेल से किसी दूसरी जेल ट्रांसफर किया जाए या फिर उन्हें हटा दिया जाए। उन्होंने ऐसा नहीं होने पर सामूहिक अवकाश पर जाने की चेतावनी दे दी थी। 



सौरभ यादव मुख्यमंत्री का रिश्तेदार बताया जा रहा है। मामला मीडिया में आने के बाद  शासन ने सौरभ यादव को बरेली सेंट्रल जेल भेज दिया था, लेकिन साथ ही जेल अधिकारियों पर गाज गिरने के संकेत मिलने लगे थे। रविवार की रात जिलाधिकारी और अन्य अधिकारियों ने जेल में छापा मारकर मोबाइल बरामद किया था। इसके बाद जेल अधीक्षक और जेलर को हटा दिया गया। बताया जा रहा है कि राजनीतिक रसूख के चलते जेल में सौरभ यादव की तूती बोलती थी और जेल प्रशासन उसकी हनक के आगे बौना साबित हो रहा था। इसी से आजिज आकर जेल अधिकारी और कर्मचारी बगावत जैसी स्थिति में पहुंच गए थे। अब जेल के अन्य स्टाफ पर भी जहां गाज गिराने की तैयारी है, वहीं उन्हें ेबाहर से भी धमकियां मिल रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें