फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: अब एडीएम की अदालत में चलेगा चने की गुणवत्ता का मुकदमा

Fri, 28 Jun 2024 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जैथरा कस्बे से 14 जुलाई को एक ट्रक में चने की 160 बोरी पकड़ी गईं थीं। इसके सरकारी होने की शंका जताई गई थी। हालांकि इसे बाद में निजी बताकर छोड़ दिया गया। अब इसकी जांच का सैंपल गुणवत्ता में फेल आया है। जिस पर एडीएम की अदालत में मुकदमा दायर किया गया है।
विज्ञापन

जैथरा के दरियावगंज मार्ग पर एक गोदाम से यह ट्रक पकड़ा गया था। पहले सूचना दी गई थी यह सरकारी आपूर्ति का चना है, लेकिन जांच-पड़ताल के बाद पूर्ति विभाग ने इस सूचना को खारिज कर दिया। इसके बाद लोगों का यह भी कहना था कि किसानों के लिए आने वाले बीज के पैकेट खोलकर अनाज को बाजार में बेच दिया जाता है। यह मामला भी इस तरह का हो सकता है। हालांकि इन सब आरोप-प्रत्यारोप के बीच चने को ट्रक चालक की सुपुर्दगी में दे दिया गया, जो बाजार में खप भी गया।
बाद में अलीगंज विधायक सत्यपाल सिंह राठौर इस मामले को शासन तक ले गए। प्रमुख सचिव कृषि को पत्र भेजकर बताया कि अधिकारियों ने इस मामले में सतही जांच कर दबा दिया, जो सैंपल लिया गया, उसकी रिपोर्ट आने से पहले ही चने को छोड़ दिया गया। यदि यह बीज का चना है तो खरीदकर खाने वालों के स्वास्थ्य पर संकट हो सकता है। यह भी लिखा कि बीज योजना के नाम पर जैथरा में कोई बड़ा सिंडिकेट काम कर रहा है, जो बीज वितरण के नाम पर करोड़ों का हेरफेर कर रहा है। पत्र के बाद जांच शुरू तो हुई, लेकिन उसमें भी लीपापोती हो गई और सबको बचा लिया गया।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग ने जांच के लिए चने के सैंपल लिए थे। जांच रिपोर्ट में इस चने को मानक विहीन बताया गया है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी केके त्रिपाठी ने बताया कि अधिकारियों के आदेश पर उस समय एक टीम जैथरा गई थी। जहां से चने का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया था। यह जांच में फेल आया है। नियमानुसार एडीएम कोर्ट में मुकदमा पंजीकृत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें