इन दिनों दुकानदार और ग्राहकों के बीच एक रुपये का छोटा सिक्का न लेने पर विवाद की स्थिति बन रही है। अफवाह के चलते लोग इसे नहीं ले रहे हैं। इसका सीधा असर छोटे कारोबार पर पड़ रहा है। इससे पहले दस रुपये के सिक्के कारण की बहुत जगह विवाद हो चुका है। लोगों ने इसकी शिकायत एसडीएम से की है।
अफवाह के चलते अब एक रुपये के छोटे सिक्के को लोग नकली मान रहे हैं। अफजलपुर के ग्रामीण मुनीर अहमद ने कहा कि दुकानदार एक रुपये का छोटा सिक्का नहीं ले रहे हैं। कारोबारी भरत का कहना है कि बाजार में काफी संख्या में यह सिक्के चलन में हैं।
थोक कारोबारी सिक्कों में लेनदेन नहीं करते। ऐसी स्थिति में काफी संख्या में सिक्के स्टॉक में जमा हो गए हैं। बैंक भी सिक्कों को लेना नहीं चाहते। इसके चलते इन सिक्कों को लेने से इंकार करना पड़ता है।