एटा। कोरोना के लक्षण विहीन व हल्के लक्षण वाले मरीजों का इलाज अब होम्योपैथिक चिकित्सक भी कर सकेंगे। इसके लिए आयुष मंत्रालल ने गाइडलाइन जारी की है। बताया गया है कि होम आइसोलेशन वाले मरीजों का उपचार ऐसे चिकित्सक कर सकते हैं।
अभी तक ऐलोपैथी के चिकित्सकों द्वारा ही कोरोना के मरीजों का इलाज किया जा रहा है।
अब आयुष मंत्रालय ने गाइडलाइन जारी की है। जिसमें कहा गया है कि लक्षण विहीन कोरोना मरीजों को होम्योपैथिक डॉक्टर आरसेनिकम एलबम 30-सी की चार गोली दिन में दो बार सात दिन तक दे सकते हैं। इसी प्रकार हल्के लक्षण वाले मरीजों की एकोनिटम नेपोलस, आरसेनिकम एलबम, बेलाडोना, बरयोनिया एलबा, इयूपाटोरियम परफोलियटम, फेरम फास्फोरिकम, गलसेमियम, फास्फोरस, रस टाक्सिकोडेंड्रम दवाएं चलेंगी। दवा की खुराक मरीज की हालत को देखकर तय की जाएगी। इसके अलावा किसी कोरोना संक्रमित मरीज के संपर्क में आने वाले लक्षण विहीन व्यक्ति को आरसेनिकम एलबम 30-सी की चार गोली दिन में एक बार सात दिन तक देनी होंगी। सीएमओ डॉ. उमेश त्रिपाठी ने बताया कि गाइडलाइन के अनुरूप लोगों को चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।