फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: तीन अपंजीकृत क्लीनिक संचालकों को दिए नोटिस

Wed, 18 Oct 2023 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले में अपंजीकृत क्लीनिक संचालकों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। बुधवार को डिप्टी सीएमओ ने गांव भजनपुरा में तीन क्लीनिक संचालकों को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

डिप्टी सीमओ डॉ. सर्वेश कुमार ने बताया कि बुधवार को भजनपुरा में डॉ. बंगाली के क्लीनिक पर पहुंचे। क्लीनिक संचालक से प्रपत्र मांगे गए, लेकिन वह कोई प्रपत्र नहीं दिखा पाया। इस पर उसे नोटिस देने की कार्रवाई की गई। इसके बाद गांव में ही जानवी के नाम संचालित क्लीनिक पर पहुंचे। यहां भी चिकित्सक कोई प्रपत्र नहीं दिखा सका। वहीं दवाएं उपलब्ध मिलीं। इसके बाद अमर सिंह के क्लीनिक पर पहुंचे। यहां भी प्रपत्र देखने को नहीं मिले। इस पर दोनों को एक सप्ताह का समय देकर नोटिस देने की कार्रवाई की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें