फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: अभिलेख अधूरे मिलने पर दो खाद-बीज विक्रेताओं को नोटिस

Tue, 11 Nov 2025 11:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
बसुधरा में खाद बीज की दुकान का निरीक्षण करते कृ​षि अ​​धिकारी डॉ. मनवीर सिंह। स्रोत कृ​षि विभाग
विज्ञापन
एटा। कृषि अधिकारियों ने मंगलवार को विभिन्न सहकारी समितियों, राजकीय व निजी बिक्री केंद्रों का निरीक्षण किया। अभिलेख अपूर्ण मिलने पर दो विक्रेताओं को नोटिस दिए। वहीं बीज के 11 और खाद के 3 नमूने जांच के लिए भरे।
विज्ञापन


उप कृषि निदेशक सुमित कुमार ने शीतलपुर स्थित राजकीय बीज गोदाम पहुंचकर किसानों को निर्धारित दर पर बीज वितरण की प्रक्रिया देखी। किसानों से बातचीत कर आपूर्ति व वितरण की स्थिति की जानकारी ली। जिला कृषि अधिकारी डॉ. मनवीर सिंह ने बाबसा स्थित बालाजी बीज भंडार का निरीक्षण किया। यहां से दो बीजों व एक उर्वरक का नमूना लिया गया।

अभिलेख अपूर्ण पाए जाने पर विक्रेता को नोटिस जारी किया। वहीं वसुंधरा क्षेत्र में उमा बीज भंडार से दो बीज, श्रीकृष्ण बीज भंडार तथा शर्मा बीज भंडार से बीज का एक-एक नमूना लिया। किसान खाद बीज भंडार अवागढ़ से भी दो बीज व एक खाद का नमूना लिया गया। यहां भी अभिलेख अपूर्ण पाए जाने पर नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन


तेजपाल कृषि सेवा केंद्र से दो बीज व एक उर्वरक का नमूना लिया गया जबकि न्यू बजरंग बीज भंडार अवागढ़ से एक बीज का नमूना लिया गया। अधिकारियों ने सभी विक्रेताओं और सहकारी समितियों के सचिवों को निर्देश दिए हैं कि किसानों को केवल खतौनी व आधार कार्ड के आधार पर ही उर्वरक उपलब्ध कराएं।

दुकानों पर रेट सूची, स्टॉक रजिस्टर और बिक्री रजिस्टर अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करें तथा किसानों को पॉश मशीन से निकली पर्ची उपलब्ध कराएं। यदि कोई विक्रेता या समिति सचिव इन निर्देशों का उल्लंघन करते हुए पाया गया तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान पटल सहायक जितेंद्र कुमार व चंद्रप्रकाश भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें