फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: 4 माह से गैरहाजिर 8 चालक-परिचालकों को नोटिस

Mon, 23 Dec 2024 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। डिपो में कार्यरत 4 माह से अनुपस्थित चल रहे आठ चालक-परिचालकों को नोटिस जारी किया है। लापरवाही बरतने वाले इन कर्मियों के जबाव संतोष पूर्ण न होने पर सेवा समाप्त की जा सकती है।
विज्ञापन

डिपो में तैनात चालक-परिचालकों की लापरवाही लगातार सामने आ रही है। जिसकी वजह से बस संचालन सही तरीके से नहीं हो पा रहा है और यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इसके निदान के लिए सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक नरेश चंद्र गुप्ता ने कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। उन्होंने बताया कि लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे चालक-परिचालकों की सूची बनाई जा रही है।
उसी के आधार पर नोटिस दिया जा रहा है। सोमवार को 4 चालक और 4 परिचालक ऐसे पाए गए जो पिछले 4 माह से ड्यूटी पर ही नहीं आ रहे हैं। बिना सूचना के अनुपस्थित रहने वाले इन सभी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। अगर जवाब संतोषपूर्ण नहीं होता है, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए सेवा भी समाप्त की जा सकती है। बताया कि निगम की ओर से स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले किसी भी चालक-परिचालक को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें