फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसए के निरीक्षण में खंड शिक्षा अधिकारी गैर हाजिर, स्पष्टीकरण मांगा

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। बेसिक शिक्षा अधिकारी को निरीक्षण के दौरान ब्लाक क्षेत्र में खंड शिक्षा अधिकारी मौजूद नहीं मिलीं। उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। वहीं एक स्कूल में तीन कर्मचारी गैरहाजिर मिले, उनसे भी जवाब मांगा गया है। दोनों स्कूलों में अवस्थापना सुविधाएं न पाने पर फटकार लगाते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बीएसए संजय सिंह बृहस्पतिवार को ब्लाक संसाधन केंद्र अवागढ़ और जलेसर का निरीक्षण करने पहुंचे। जलेसर में उन्हें भवन जीर्णशीर्ण, रंगाई, पुताई, शौचालय की खराब स्थिति मिली। वहीं अवागढ़ में रंगाई, पुताई तो ठीक थी पर रखरखाब ठीक नहीं था।
यहां चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रेनू, राजेश पाल सिंह और हेमंत वर्मा हाजिरी लगाने के बाद गैरहाजिर थे। तीनों से स्पष्टीकरण मांगा गया है, वहीं अवस्थापना निधि से स्कूलों की दशा सुधारने के निर्देश दिए। वहीं बीएसए को खंड शिक्षा अधिकारी अवागढ़ और जलेसर डॉ. वंदना सैनी किसी भी केंद्र पर मौजूद नहीं मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें