एटा। जिले में कई अपंजीकृत कोचिंग केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। इन कोचिंग संचालकों को नोटिस देने के बाद भी अभी तक पंजीकरण नहीं कराया गया है। इसको लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से शहर में अपंजीकृत 11 कोचिंग संचालकों को फिर नोटिस जारी किया गया है। इसके बाद एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. इंद्रजीत सिंह ने सोमवार को बताया कि अपंजीकृत कोचिंग संचालकों पर निगरानी के लिए जिले की तीनों तहसील पर एक कमेटी गठित की गई थी। इसमें राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय हाईस्कूल सरनऊ, राजकीय हाईस्कूल लालपुर जहांगीराबाद के प्रधानाचार्य को समस्त कोचिंगों केंद्रों के सत्यापन के लिए निर्देश दिए गए।
कोचिंग निरीक्षण प्रभारी द्वारा उपलब्ध कराई गई आख्या के आधार पर पता चला कि कोचिंग केंद्र बंद करने के निर्देश के बाद भी शहर में 11 कोचिंग केंद्र अवैध रूप से संचालित किए जा रहे हैं। इन सभी कोचिंग संचालकों को नोटिस जारी कर 7 दिन के अंदर पंजीकरण कराने के निर्देश दिए गए हैं। अगर 7 दिन के अंदर कोचिंग केंद्र का पंजीकरण नहीं कराया जाता है और संचालन होते हुए पाया गया तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
इनको दिया गया नोटिस
लक्ष्य शर्मा कोचिंग सेंटर वर्मा नगर, टॉपर्स एजुकेशन पॉइंट महिला थाने के सामने, संकाय दर्शन इंस्टीट्यूट आंबेडकर नगर, आरपी सिंह कोचिंग क्लासेज शृंगार नगर, द स्टेप कोचिंग क्लासेज श्रृंगार नगर, द गोल एजुकेशन हब शृंगार नगर, प्रतीक क्लासेज निधौली रोड, न्यू विजन कोचिंग सेंटर श्याम विहार, केवीएम कोचिंग सेंटर मयूर विहार, ओमकार कोचिंग सेंटर अवंतीबाई नगर, आरके क्लासेज अवंतीबाई नगर।