प्रदेश में गुंडाराज है। जनता परिवर्तन चाहती है। प्रदेश में भयमुक्त समाज की स्थापना के लिए भाजपा ने परिवर्तन रैली निकाली है। यह संबोधन भाजपा विधानमंडल दल के नेता सुरेश खन्ना ने निधौल रोड चौराहा पर सम्मान सभा में व्यक्त किए।
केंद्रीय राज्य मंत्री निरंजन ज्योति ने कहा बसपा प्रमुख मायावती दलितों के वोट का सौदा करती आई है। दलितों को अब समझ आ गया है कि पिछले चुनाव में दो सौ से 80 पर आई थी। इस चुनाव में कहीं 8 सीटों पर न सिमट जाए। नोटबंदी से बसपा का हाथी बैठ गया है। प्रदेश एवं देश की जनता को प्रधानमंत्री मोदी की योजनाओं पर पूरा भरोसा है। देश प्रगति के रास्ते पर है। भाजपा नेता संजीव दिवाकर के नेतृत्व में फूलमाला पहनाई गई। पूर्व पूर्व विधायक कुवेर सिंह अगरिया ने दलशाहपुर पर, नूहखेडा पर राजकुमारी धनगर ने, महाराणा प्रताप चौक पर राजेंद्र सिंह दिवाकर ने, पुुंहैरा पर कैशवराना मोनू ने स्वागत किया। परिवर्तन यात्रा आने से पूर्व मंच से भाजपा नेता दिनेश बंसल, पूर्व एमएलसी प्रत्येंद्रपाल सिंह, अशोक शर्मा, पूर्व विधायक मिथलेश अगरिया, महिला नेता शशी राठी, अवागढ़ चेयरमैन महेशपाल सिंह, मनोज बजरंगी मौजूद रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाइक और अन्य वाहनों से नगर के प्रमुख मार्गो पर रैेली निकाली। पवेन्द्र सिंह, पम्मी ठाकुर, कैला शचन्द्र मित्तल, मनु ठाकुर, राकेश गुप्ता भाई निधोली, कपिल गुप्ता, संजीव वर्मा, कन्हैया वार्ष्णेय, लोकपाल शर्मा, नरेशपाल सिंह, सचिन माहेश्वरी मौजूद रहे।
निधौली कलां और जलेसर होकर आएगी एटा
अमर उजाला ब्यूरो
एटा। भारतीय जनता पार्टी का परिवर्तन यात्रा रथ मंगलवार को मारहारा विधानसभा क्षेत्र के पिवारी गांव पहुंचे ही जिले में प्रवेश कर गया। रथ के साथ आए भाजपा सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भइया, केंद्रीय मंत्री निरंजन ज्योति, भाजपा विधायक दल के नेता सुरेंद्र खन्ना, ब्रज क्षेत्र के उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंंह एवं भानु प्रताप सिंह का भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलों से जोरदार स्वागत किया।
पिवारी गांव के बाद परिवर्तन यात्रा का रथ वायां मोहनपुरा होते हुए सिरसा बदनपुर, सुल्तानपुर, मारहरा कस्बा, सराय बूलेखां, कुटैना माफी, मिरहची, सिंघावली, सिरसा टिप्पू, नगला ख्याली, गिरौरा, पीएसी पेट्रोल पंप, असरौली, नगला कंचन, तिरामपर, पिलुआ, तंतारपुर, बड़ागांव, लालपुर, मनोरा चौराहे के रास्ते जलेसर विधानसभा क्षेत्र में पहुंची। उपरोक्त स्थानों पर वीरेंद्र सिंह लोधी, नरपत सिंह, केपी सिंह, विजय कुमार, आदेश कमार, जिला अध्यक्ष दिनेश वाशिष्ठ, संदीप जैन, पंकज, अग्रिम जैन ने स्वागत किया। इसके बाद परिर्वन यात्रा रथ जलेसर विधानसभा क्षेत्र के निधौली पहुंची। इसके बाद रथ यात्रा दलसापुर, खेड़ा, नूंह, नूहखास, हसनगढ़, जलेसर कस्बा, महाराणा प्रताप चौक, इसौली चौराहा, पुन्हैरा, पोंढरी, अवागढ़ ब्लॉक, आगरा रोड, वसुंधरा होते हुए बावसा पहुंची। जहां कौशिक वर्मा, जितेंद्र कुमार दिवाकर, रेशमपाल सिंह, महेश पाल सिंह, सतेंद्र गुप्ता, धमेंद्र पाल सिंह, कैलाश मित्तल, नरेश सिंह, वीरपाल लाखा, निरोत्तम सिंह, अमित, अशोक वर्मा समेत अनेक लोग मौजूद रहे।