एटा। पालिका ने विकास कार्यों के लिए टेंडर जारी कर दिए हैं। हालांकि कई सड़कों के निर्माण के लिए जलनिगम से एनओसी नहीं मिलने के कारण यहां अभी कार्य कराने में समय लगेगा। हालांकि पालिका अधिकारी जल्द ही एनओसी मिलने की बात कह रहे हैं।
शहर के कैलाश गंज रोड और जेल रोड पर सीवर लाइन डालने का काम लगभग पूर्ण हो चुका है। इसके बाद ठंडी सड़क पर सीवर लाइन डालने का काम किया जाएगा। जलनिगम से नगर पालिका को अभी तक कुल 22 सड़कों की एनओसी मिल चुकी है लेकिन प्रमुख सड़क कैलाश गंज, ठंडी सड़क की जलनिगम की ओर से एनओसी नहीं मिली है। ऐसे में टेंडर जारी करने के बाद भी पालिका को विकास कार्य कराने के लिए इंतजार करना पड़ेगा।
जलनिगम ने अभी तक कुल 22 सड़कों के लिए एनओसी दी है। इस पर कार्य कराया जाएगा। जल्दी ही ठंडी सड़क और कैलाश गंज सड़क के लिए भी एनओसी मिल जाएगी।
- डॉ. दीप वार्ष्णेय, ईओ, नगर पालिका