फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन वर्ष में नहीं पानी की सप्लाई

Sun, 28 Feb 2016 11:03 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
 सरावल ग्राम पंचायत में ग्रामीणों को शुद्ध पानी देने के लिए ओवर हेड टैंक निमार्ण किया गया। निर्माण के तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी ग्रामीणों को इसका लाभ नहीं मिल सका है। अभी तक पानी की सप्लाई टैंक से शुरू नहीं हुई है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से वाटर सप्लाई शुरू कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

प्रधान भोले प्रधान का कहना है कि जब यह टैंक बनाना शुरू हुआ था तो यह ग्रामीणों को भरोसा था कि अब उन्हें शुद्ध पेयजल की सप्लाई मिलने लगेगी। ओवर हेड टैंक का निर्माण के बाद से अब तक ग्रामीण वाटर सप्लाई की बाट जो रहे हैं, लेकिन टैंक से वाटर सप्लाई शुरू नहीं हो सकी है। पेयजल के लिए लगे हैंडपंप गांव में पर्याप्त नहीं है। कई हैंडपंपों में तो बालू तक आती है। ग्रामीणों ने ओवर हैड टैंक को शुरू कराए जाने की मांग की है। मांग करने वालों में डा. दिनेशचंद्र, देव सिंह शाक्य, सुधा सिंह शाक्य, राजन सोलंकी, सत्यराम शाक्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें