प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बरेली में आयोजित किसान कल्याण रैली के लिए भाजपाइयों में उत्साह रहा। सुबह से ही भाजपाइयों ने एकत्रित होना शुरू कर दिया। इसके बाद भाजपाई और किसान बरेली रैली में शामिल होने के लिए रवाना हो गए।
कासगंज से नगर अध्यक्ष शरद गुप्ता के नेतृत्व में भाजपाई बरेली को रवाना हुए। भाजपा नेता गौरीशंकर शर्मा ने कहा कि सरकार ने किसानों के अब तक कि सबसे अच्छी योजनाएं दी हैं। भाजपाई बसों से बरेली के लिए रविवार की सुबह रवाना हुए। नगर से जाने वाले भाजपाइयों में पालिकाध्यक्ष रुपकिशोर कुशवाह, नीरज शर्मा, आकाशदीप वर्मा, केपी सिंह, राजीव माहेश्वरी, संजय कुशवाह, सुरेंद्र शर्मा, राजेश वर्मा, मनोज गुप्ता, अनिल पुंढीर, डा. बीडी राना, महेंद्र बघेल, राजवी वर्मा, डा. ज्ञान प्रकाश गुप्ता आदि शामिल रहे।
मानपुर नगरिया से भारतीय जनता पार्टी की बरेली के फतेहगंज में आयोजित मोदी की किसान कल्याण रैली को भाजपाई रवाना हुए। जिलाध्यक्ष पूर्णेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि मोदी किसानों के हित की नीतियां बना रहे हैं। किसानों के लिए केंद्र सरकार के द्वारा फसल बीमा योजना जैसी सौगातें दी गई हैं। मोदी सरकार किसानों के हितैषी सरकार है।
इस मौके पर विकास चौहान, हरजीत सोलंकी, दिनकर राव चतुर्वेदी, ब्रह्मानदं सिंह, परशुराम पचौरी, अविनाश मिश्रा, विवेक चतुर्वेदी, डा.भूदेव राजपूत, रामविलास,अजीत राघव, रामनिवास, मुकेश सिंह, नाहर सिंह, प्रेमकुमार सोलंकी, अभयप्रताप, डा.सुनील मौर्य, डा.प्रवीन सिंह, नरेश प्रधान, अनार सिंह, सूर्यकांत शर्मा, महेशचंद्र शर्मा आदि भाजपाई व किसान मौजूद रहे।