फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जीते जी नहीं मिली छत, अब मिलेगा पीएम आवास...मजूदर ने इसलिए दे दी थी जान

Wed, 24 Sep 2025 09:45 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में जिस मजदूर ने जान दी, उसे जीते जी तो घर नहीं मिल सका, लेकिन मौत के बाद उसे पीएम आवास मिलने जा रहा है। जानें पूरा मामला...
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वन विभाग द्वारा घर खाली कराए जाने से परेशान होकर एक मजदूर ने सोमवार सुबह फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक को जीते जी तो छत नसीब नहीं हो सकी, मरने के बाद वन विभाग द्वारा दी गई जमीन पर पीएम आवास योजना के तहत घर बनाया जएगा।
विज्ञापन


गांव सकतपुर थाना मलावन निवासी रीता ने बताया कि वन विभाग ने मकान पर बनी जमीन को अपना बताते हुए इस पर कब्जा ले लिया था। इससे पति हरी सिंह बुरी तरह से टूट गए थे। जब 4 दिन पूर्व जब फिर से कर्मचारियों ने आकर धमकाया तो वह मानसिक रूप से काफी परेशान हो गए थे। इसी वजह से तनाव में आकर सोमवार की सुबह उन्होंने फंदा लगाकर जान दे दी। उनके सहारे ही परिवार का भरण-पोषण हो रहा था।

जमीन तो है नहीं, इसलिए मजदूरी करके ही परिवार को चला रहे थे। एक मकान था वह भी वन विभाग ने कब्जे में लेकर बेघर कर दिया। वन विभाग ने एक छोटी सी जगह देकर एकल ईंट की दीवार लगाकर रहने के लिए टिनशेड डलवा दिया। पीएम आवास योजना के तहत भवन निर्माण का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन


एसडीएम सदर विपिन कुमार ने बताया कि योजना के तहत धनराशि मिलने पर परिवार आवास बनवा सकता है। देखा जा रहा है कि पीड़ित परिवार की अन्य आर्थिक मदद क्या हो सकती है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें