फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: फफोतू में 21 फीट ऊंची भगवान शांतिनाथ की मूर्ति खंडित

विज्ञापन
फफोतू में क्रेन द्वारा उठाई जाती भगवान शांतिनाथ की मूर्ति। स्रोत वीडियोग्रेव
विज्ञापन
एटा। सकीट ब्लॉक क्षेत्र के गांव फफोतू में मंगलवार को जैन समाज ने तीन जिन मूर्तियों की स्थापना के लिए महोत्सव आयोजित हुआ। इस दौरान भगवान शांतिनाथ की करीब 21 फीट ऊंची मूर्ति स्थापना के लिए क्रेन से चढ़ाते समय गिरकर खंडित हो गई। इससे वहां भगदड़ मच गई। आयोजन को रद्द करना पड़ा जिससे लोगों की आंखों से आंसू छलक उठे।
विज्ञापन

शिकोहाबाद रोड स्थित गांव फफोतू में नवनिर्मित शांतिनाथ जिनालय में भगवान शांतिनाथ, कुंथनाथ व अरहरनाथ की मूर्तियों की स्थापना होनी थी। राजस्थान से साेमवार को तीनों मूर्तियां यहां लाई गईं। धूमधाम से पूरे शहर में शोभायात्रा निकालकर मूर्तियों को फफोतू ले जाया गया।
मंगलवार सुबह से यहां विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। दोपहर करीब एक बजे क्रेन की मदद से चढ़ाकर 21 फीट ऊंची भगवान शांतिनाथ की मूर्ति को मंदिर परिसर में स्थापित किया जा रहा था, तभी अचानक क्रेन की बेल्ट टूट गई। इससे मूर्ति नीचे गिरकर खंडित हो गई।मूर्ति गिरते ही आयोजन स्थल पर भगदड़ मच गई।
विज्ञापन

लोगों का कहना था कि इस स्थापना समारोह को लेकर कई दिनों से तैयारियां चल रही थीं। मूर्ति खंडित हो जाने से उत्सव का माहौल दुखद हो गया है। राजस्थान से लाकर बड़ी श्रद्धा और उत्साह से मूर्तियों की स्थापना की योजना बनाई गई थी। मंदिर परिसर में जुटे श्रद्धालु काफी देर तक प्रतिमा को निहारते रहे और आंखों से आंसू बहते रहे।
जैन समाज के महामंत्री विजय जैन ने बताया कि घटना काफी दुर्भाग्यपूर्ण रही है। पहली ही मूर्ति को स्थापित करने के लिए क्रेन से उठाया जा रहा था तभी यह हादसा हो गया। नई मूर्ति के लिए राजस्थान में बात हो गई है। तैयार होते ही तीनों मूर्तियों को फिर से विराजमान करवाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें