फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैक्स व सूमो की भिड़ंत में महिला सहित नौ लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना अवागढ़ क्षेत्र स्थित गांव सुनारी के पास मैक्स और सूमो की भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में एक महिला सहित नौ लोग घायल हुए हैं। घायलों से एक को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन

हादसा शुक्रवार रात में हुआ। घायलों में छोटू निवासी गोपालपुर थाना सकीट, मुकेश कुमार निवासी बहादुरपुर थाना मिरहची, लाखन सिंह निवासी गदेसरा थाना अवागढ़, जितेंद्र कुमार निवासी कस्बा व थाना पटियाली जिला कासगंज घायल हो गए।
उनके साथ ही बौबी निवासी बोर्राकलां थाना अवागढ़, मुन्नी देवी निवासी परौली शहबाज थाना व जिला कासगंज, अमरान व हिमायूं निवासीगण बोदला आगरा, प्रदीप कुमार निवासी नगला बहू थाना मटसेना जिला फिरोजाबाद शामिल हैं। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से मुकेश कुमार को आगरा रेफर किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें