निकाय चुनाव का बिगुल अभी बजा नहीं है, लेकिन संभावित उम्मीदवारों की सरगर्मियां बढ़ गई हैं। पालिका हो या नगर पंचायत क्षेत्र की सड़कें, चौराहे। सभी होर्डिंग, पोस्टर, बैनर से पट गए हैं। प्रशासन भी निकाय चुनाव की तैयारियों को अंतिम रुप देने में जुटा है। अंतिम परिसीमन पर फैसला 25 अप्रैल को होने के बाद मतदाता सूची में मतदाताओं के नाम घटाने और बढ़ाने का काम शुरु होगा।
प्रदेश में निकाय चुनाव जून में होने की संभावना है। राज्य निर्वाचन आयोग भी 15 जुलाई से पहले चुनाव खत्म कराने की घोषणा कर चुका है। ऐसे में जिले में निकाय चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ गई हैं। चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशी होर्डिंग, बैनर, पोस्टर लगा कर अपनी उपस्थित दर्ज करा रहे हैं। वहीं मारहरा को छोड़ कर जिले में किसी नगर पालिया या पंचायत का परिसीमन होता दिखाई नहीं दे रहा। हालांकि एटा नगर पालिका के परिसीमन की फाइल भी शासन को भेजी जा चुकी है। जिले में अलीगंज, जलेसर, एटा, मारहरा में नगर पालिका और राजा का रामपुर, निधौली, जैथरा, सकीट, अवागढ़ में नगर पंचायत का चुनाव होना है।
------------------
अभी तो परिसीमन की फाइल शासन को भेजी गई है। चुनाव की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। परिसीमन पर मोहर लगने के बाद मतदाता सूची में नाम जोड़ने, घटाने का काम शुुरू होगा।
सुधाकर मैथिल
सहायक निर्वाचन अधिकारी
पंचस्थानीय एवं नगरीय निकाय एटा
-----------------
निकायों में मतदाताओं की स्थित
नगर पालिका मतदाता
अलीगंज 021614
एटा 101031
मारहरा 015411
जलेसर 029874
नगर पंचायत
राजा का रामपुर 8359
जैथरा 9050
सकीट 6436
निधौली 7043
अवागढ़ 8859