फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के तीन महीने बाद मौत: नवविवाहिता की फंदे पर लटकी मिली लाश, पुलिस जांच में जुटी

Tue, 08 Sep 2026 10:31 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

अलीगंज के नयागांव क्षेत्र में शादी के महज तीन महीने बाद 25 वर्षीय नवविवाहिता लवी उर्फ तान्या ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय पति नोएडा में काम पर और ससुर मैनपुरी गए थे, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के अलीगंज में नयागांव थाना क्षेत्र के तुगई परतापुर कटारा गांव में मंगलवार देर शाम 25 वर्षीय नवविवाहिता लवी उर्फ तान्या ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। 25 मई को ही उसकी शादी शिवम के साथ हुई थी। घटना के समय पति नोएडा में काम पर था, जबकि ससुर किसी काम से मैनपुरी गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


 घटना की जानकारी मिलते ही मायके पक्ष के लोग भी गांव पहुंच गए। सीओ अलीगंज राजेश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता लग सकेगा। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें