सकीट। थाना क्षेत्र के ग्राम नंदपुर के खेतों में सोमवार को एक नवजात बच्ची को उसके निर्दयी मां-बाप ने फेंक दिया। ग्रामीण उसे लेकर सही समय पर सीएचसी पहुंच गए, जहां उसकी जान बचा ली गई।
ग्राम प्रधान शैलेश यादव ने बताया कि दोपहर करीब 1:30 बजे गांव से बाहर खेतों में नवजात बच्ची मिली। उसको तुरंत ही सकीट सीएचसी पर लाए। यहां डॉ. अभिषेक राजपूत व डॉ. अनुराग कुमार ने बच्ची को वैक्सीन लगाई और जरूरी उपचार दिया। बच्ची का वजन 2.400 ग्राम बताया गया। मौके पर पहुंची चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 टीम ने बच्ची का नाम अनवी रखा।
विज्ञापन
प्रोजेक्ट कॉआर्डिनेटर ज्योति शर्मा ने बताया कि बच्ची पूरी तरह स्वस्थ है। इसको बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया जाएगा। समिति जो निर्णय लेगी उसका पालन किया जाएगा।
उन्होंने लोगाें को जागरूक किया कि अगर कहीं भी ऐसी स्थिति में कोई बच्चा पाया जाता है तो तत्काल चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर कॉल करके सूचित करें। जिससे बच्चे की सहायता हो सके। सूर्यप्रताप सहित अन्य लोग टीम में मौजूद रहे।