फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: छह दिन के नवजात की पथराव में माैत...पड़ोस के बच्चों में हुआ विवाद, मासूम के सिर में लगा पत्थर; मचा चीत्कार

Tue, 22 Jul 2025 05:52 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में बच्चों के विवाद में एक नवजात की जान चली गई। पथराव के दाैरान एक पत्थर शिशु के सिर में लगा, जिससे उसकी माैत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा में बच्चों के विवाद में पथराव हो गया। ईंट लगने से 6 दिन के शिशु की मौत हो गई। नयागांव थाना क्षेत्र के गांव खरसुलिया में यह दर्दनाक घटना हुई। मृतक के पिता के अनुसार सोमवार दोपहर के समय शराब के नशे में पड़ोसी गालियां दे रहे थे। विरोध किया तो छत पर चढ़कर ईंट-पत्थर फेंकने लगे।
विज्ञापन


गांव निवासी दिलीप कुमार ने बताया कि 6 दिन पूर्व पत्नी ने अलीगंज कस्बे के एक क्लीनिक में बेटे को जन्म दिया। बाद में पत्नी की तबीयत बिगड़ गई तो फर्रुखाबाद के एक अस्पताल में ले गए जहां उपचार चल रहा था। सोमवार को स्वास्थ्य लाभ मिलने पर पत्नी की वहां से छुट्टी कराकर घर आए। 
 
विज्ञापन

गांव में बेटे दीपक और पड़ोस में रहने वाले कुछ बच्चों के बीच विवाद हो गया। इसी बात के कारण पड़ोसी शराब पीकर गाली-गलौज करने लगे। जब गालियां देने से रोका तो इन लोगों ने छत पर चढ़कर ईंट-पत्थर फेंकना शुरू कर दिया।

शोर-शराबा सुनकर पत्नी शिशु को गोद में लेकर बीच-बचाव करने पहुंची तो ऊपर से किसी व्यक्ति ने ईंट फेंककर मारी जो सीधी आकर बच्चे के सिर में लगी। ईंट लगते ही शिशु बुरी तरह से रोने लगा। 

यह देखकर उसको उपचार के लिए अलीगंज ले जा रहे थे, रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची थाना नयागांव पुलिस ने शिशु के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। सीओ अलीगंज नितीश गर्ग ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है, तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें-धर्मांतरण की डरावनी कहानी: सगी बहनों का ऐसे किया गया ब्रेनवॉश, माता-पिता के आंसू भी नहीं पिघला पा रहे दिल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें