फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: प्रसव के दौरान नवजात की मौत, परिजन ने अस्पताल में काटा हंगामा

Thu, 25 Jun 2026 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
शिकोहाबाद रोड पर स्थित मां पूर्णागिरी हॉस्पीटल के बाहर हंगामें के बाद मौजूद पुलिस। स्रोत वीडियो
विज्ञापन
एटा। शहर के शिकोहाबाद रोड स्थित मां पूर्णागिरी हॉस्पिटल में प्रसव के दौरान नवजात की मौत हो गई। परिजन ने हॉस्पीटल संचालक पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और प्रसूता को उपचार के लिए दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं पीड़ित ने कोतवाली नगर में तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना बागवाला क्षेत्र के नगला दीप निवासी संतोष कुमार अपनी पत्नी शिखा को प्रसव के लिए बुधवार दोपहर करीब एक बजे शिकोहाबाद रोड स्थित मां पूर्णागिरी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। परिजन का आरोप है कि प्रसव के दौरान चिकित्सकीय लापरवाही बरती गई, जिसके चलते नवजात की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन आक्रोशित हो गए और देर रात को अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। नवजात की मौत के बाद हॉस्पीटल के स्टाफ नर्स ने उनकी पत्नी शिखा को अस्पताल के बेसमेंट में रोककर रखा और उन्हें उससे मिलने नहीं दिया। इससे परिजन का गुस्सा और बढ़ गया। हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने परिजन को शांत कराते हुए प्रसूता को अस्पताल से बाहर निकलवाया और बेहतर उपचार के लिए दूसरे हॉस्पीटल में भर्ती कराया। सीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि इस मामले की जानकारी मिली है। टीम गठित कर जांच कराई जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें