जैथरा। थाना क्षेत्र में एक गांव के पास नाले में मंगलवार को नवजात का बच्ची का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस कृत्य से वहां मौजूद हर व्यक्ति व्यथित दिखाई दे रहा था।
जैथरा थाना प्रभारी शंभू नाथ ने बताया कि मंगलवार को सूचना मिली कि गांव सर्रा के पास नाले में एक नवजात शिशु का शव पड़ा हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची और नल से शिशु के शव को बाहर निकाला गया। देखने पर पता चला कि वह नवजात बच्ची है और नाले में गिरने की वजह से मौत हो चुकी है। जिसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी पर भेजा गया। स्थानीय लोग ऐसे लोगों को कोस रहे थे, जिन्होंने नवजात बच्ची को बेरहमी के साथ नाले में फेंक दिया।