फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: नए रूट पर ही चलेंगे नई रोडवेज बसें

Thu, 15 May 2025 05:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शासन स्तर पर परिवहन निगम की ओर से आदेश दिया गया है कि डिपो के बेड़े में शामिल होने वाली नई बसों को नए रूट पर ही चलाया जाए। जबकि एटा को जो बसें मिली हैं, उन्हें पुराने रूटों पर भी चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक नरेश कुमार गुप्ता ने बताया कि बुधवार को लखनऊ में निगम की ओर से बैठक आयोजित की गई। इसमें शामिल सभी एआरएम व अन्य अधिकारियों से स्पष्ट कहा गया है कि नई बसों को नए रूट पर ही चलाया जाए। वर्तमान में डिपो के बेड़े में निगम की 94 और अनुबंधित 86 बसें हैं जो कि जिला मुख्यालय से हर मार्ग पर संचालित की जा रही हैं।
उन्होंने बताया कि हाल ही में 13 बसें नई मिली हैं। इनको मुख्यमंत्री ग्राम जोड़ो योजना के तहत नए रूट पर चलाया जाएगा। जिससे कि ग्रामीण क्षेत्र के लोग आसानी के साथ आरामदायक यात्रा कर सकें। इसके अलावा यात्रियों की जो भी समस्या संबंधी शिकायत आती हैं, उनका समय से निस्तारण किया जाएगा। शिकायत चाहे फोन कॉल के माध्यम से हो या मेल के माध्यम से हो अथवा आईजीआरएस के माध्यम से की गई हो। हर शिकायत का समय से निस्तारण किया जाएगा। जिससे कि किसी भी सवारी को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें