फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नया पोस्टमार्टम गृह मिला नहीं, पुराने पर भी संकट

Thu, 11 Dec 2014 11:48 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला जेल के पीछे बने पोस्टमार्टम गृह को लेकर स्वास्थ्य विभाग दुविधा में फंस गया है। जीटी रोड पर बने नए पोस्टमार्टम गृह की बिल्डिंग तो मिली नहीं, अब पुराने पर भी संकट के बादल छा गए हैं। जिला जेल के पीछे बने पोस्टमार्टम गृह की जमीन पर किसी और ने अपना मालिकाना हक जताया है। डीएम को एक पत्र भी भेजा है। इस पर एसडीएम को जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन



पोस्टमार्टम गृह को लेकर स्वास्थ्य विभाग के सामने नया संकट आन खड़ा हुआ है। बता दें कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा जीटी रोड पर पोस्टमार्टम गृह को लेकर नई बिल्डिंग बनवाई गई थी। जिससे की जिला जेल के पीछे बने पोस्टमार्टम गृह को शिफ्ट किया जा सके, मगर इस पर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई है। इसके चलते पोस्टमार्टम गृह शिफ्ट नहीं हो सका। वहीं, अब जेल के पीछे बने पोस्टमार्टम गृह की जमीन पर किसी और ने अपना हक जता दिया है। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग अधर में फंसकर रह गया है। शहर के मोहल्ला शांतिनगर के बताए जाने वाले उक्त व्यक्ति ने डीएम को एक चिट्ठी भी लिखी है, जिस पर एसडीएम को जांच सौंपी गई है।



अब बनेगी अर्बन पीएससी
जीटी रोड स्थित गौशाला से कुछ दूरी पर बने नए पोस्टमार्टम गृह की बिल्डिंग में नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (अर्बन पीएससी) बनाई जाएगी। स्थानीय लोगों की आपत्तियों के बाद उक्त बिल्डिंग में अर्बन पीएससी बनाए जाने का निर्णय लिया है। जिस पर फिलहाल काम रुका हुआ है।
विज्ञापन



47 लाख रुपये की लागत से बनी थी बिल्डिंग
सीएमओ ने बताया कि उक्त बिल्डिंग को बनाने में करीब 47 लाख रुपये का खर्चा आया था। फिलहाल पूरी तरह से काम नहीं हो पाया है। उक्त संस्था द्वारा फिलहाल 60 प्रतिशत तक कार्य कराया गया है। इसके चलते भवन में काम पूरा नहीं हो सका है।



जिला जेल के पीछे स्थित पोस्टमार्टम गृह की जमीन पर किसी और ने अपना मालिकाना हक बताया है। उक्त व्यक्ति ने एक चिट्ठी डीएम को भेजी थी, जो उन्हें मिली है। इसकी जांच एसडीएम नगर कर रहे हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।
विज्ञापन

- डॉ. आरसी पांडेय, मुख्य चिकित्साधिकारी एटा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें