फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली बिल न देने वालों के आवंटन निरस्त होंगे

Tue, 24 Feb 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
लाखों रुपये के विद्युत बकाएदार कांशीराम आवासीय योजना के लाभार्थियों पर कार्रवाई की तैयारी है। सात दिनों में बकाया बिलों का भुगतान न करने पर इनके पूर्व आवंटन रद किए जाएंगे। बिजली विभाग की शिकायत पर गंभीर जिला प्रशासन ने ऐसे लोगों की सूची मांगी है।
विज्ञापन




बिना बिजली बिल भुगतान के बिजली उपभोग करने वाले कांशीराम कालोनी के लोग अब ऐसा नहीं कर सकेंगे। उनकी मनमानी उन्हें आवासीय सुविधा से भी वंचित कर देगी। शहर में बनी पांच कांशीराम कालोनियों में रह रहे एक हजार से अधिक लाभार्थी धड़ल्ले से बिजली का उपयोग तो कर रहे हैं, लेकिन बिल का भुगतान नहीं कर रहे। राजस्व वसूली अभियान में भी सहयोग नहीं करते। इन पर लाखों रुपये का राजस्व बकाया है। विभाग के लिए सिरदर्द बने इन लोगों पर जिला प्रशासन ने कार्रवाई के संकेत दिए हैं। विद्युत बिलों का भुगतान न करने वालों के आवंटन पर पुनर्विचार कर प्रशासन इन्हें रद करने पर विचार करेगा। विभाग के अनुसार जिला प्रशासन ने ऐसे लोगों की सूची मांगी है।


कांशीराम आवासीय कालोनी-05
आवासीय उपभोक्ता-1017
विद्युत बिल जमा करने वाले उपभेाक्ता-08
भुगतान न करने वाले उपभोक्ता-1009




जिले की पांच कांशीराम कालोनी के 1017 निवासियों में से आठ ने ही बिजली का बिल दिया है। शेष 1009 लोग भुगतान नहीं कर रहे। इसकी शिकायत जिलाधिकारी एवं शासन को भेजी गई है। जिलाधिकारी ने ऐसे लोगों की सूची मांगी है। साथ ही आश्वासन दिया कि विद्युत बिलों का भुगतान न करने वालों के आवंटन पर पुनर्विचार कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजीव चतुर्वेदी, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड शहरी क्षेत्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें