फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: नेहरू काॅलेज ने बैडमिंटन में हासिल किया तीसरा स्थान

Thu, 25 Sep 2025 11:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा के एसके कॉलेज में अंतर महाविद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित हुई। जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में कुल दस से अधिक कॉलेजों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा। राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्व विद्यालय की ओर से एसके कॉलेज में बृहस्पतिवार को अंतर महाविद्यालय की बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


एसके कॉलेज में आयोजित अंतर महाविद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता में 10 से अधिक कॉलेज की टीमों ने प्रतिभाग किया। डीएस कॉलेज अलीगढ़ ने प्रतियोगिता में पहला, श्री वार्ष्णेय कॉलेज अलीगढ़ ने दूसरा और जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय की ओर से प्रिंस कुशवाहा और शिव गुप्ता ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस अवसर पर डॉ. अक्षय कुमार, डॉ. राकेश कुमार सिंह, हर्ष कुमार, हर्ष यादव और जेएलएन महाविद्यालय से डॉ. आसिफ कलीम उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें