सकीट। कस्बे में सोमवार को पुलिस ने धार्मिक स्थलों के ऊपर लगे हुए लाउडस्पीकर उतरवा दिए। ध्वनि प्रदूषण को कम करने के लिए यह कार्रवाई की गई है।
थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि डीजीपी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह के निर्देश पर नि प्रदूषण की रोकथाम के लिए यह कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने कस्बे में सभी मंदिरों व मस्जिदों पर चेकिंग की और जहां निर्धारित नियमों के खिलाफ लगे लाउडस्पीकरों को वहां से उतरवाया गया। इसके अलावा एक निर्धारित तीव्रता की आवाज में ही साउंड का प्रयोग करने की हिदायत दी गई। साथ ही अगर किसी विवाह समारोह में भी निर्धारित समय और नियमों के विरुद्ध किसी ने डीजे साउंड बजाया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी ने कहा कि सभी लोग समय, नियम और मानकों का विशेष ध्यान रखें। उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।