फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवर लाइन खोदाई में हो रही लापरवाही, कहीं नहीं संकेतक

विज्ञापन
घंटाघर के सामने खुदी सड़क के किनारे खतरनाक ढंग से बाइक निकालकर ले जाते लोग ।संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। शहर के जीटी रोड पर सीवर लाइन का काम चल रहा है। इस दौरान जल निगम ने लोगों की आवाजाही पर रोक लगाने की कोई व्यवस्था नहीं की है। न ही जानकारी देने के लिए कहीं संकेतक लगाए गए हैं। जिसकी वजह से गहरी सीवर लाइन में कोई भी गिरकर चोटिल हो सकता है। शहर के जीटी रोड पर मुख्य बाजार घंटाघर से ठंडी सड़क तिराहा के बीच वर्तमान में सीवर लाइन डालने का काम किया जा रहा है। बाजार में खरीदारी करने वालों की रोजाना ही भीड़ लगी रहती है, जो सीवर लाइन खोदाई वाली जगह पर किनारों से होकर गुजरते हैं। पैर फिसलने पर गहरी सीवर लाइन में गिर सकते हैं। जल निगम ने ऐसा कोई उपाय नहीं किया है जिससे लोगों को किनारों पर चलने से रोका जा सके।
विज्ञापन

रास्ते बंद होने के नहीं लगाए संकेतक
घंटाघर से ठंडी सड़क तक चल रही खोदाई के दौरान यहां के दो प्रमुख मार्ग बंद हो गए हैं। बड़ी संख्या में दुपहिया वाहन सवार सब्जी मंडी से बाबूगंज और घंटाघर मार्ग से होते हुए जीटी रोड पर पहुंचते हैं। वहां जाकर पता लगा कि रास्ता बंद है। ऐसे में उन्हें वापस लौटना पड़ता है। सब्जी मंडी और घंटाघर मार्ग के दूसरे छोर पर आगे रास्ता बंद होने का कोई संकेतक नहीं लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें