फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला स्तरीय मेंहदी प्रतियोगिता में नीलम व श्वेता रहीं विजेता

विज्ञापन
मतदाता जागरूकता के लिए छात्राओं द्वारा सजाई गई रंगोली ।संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम (स्वीप) के तहत जिला स्तरीय मेंहदी और रंगोली प्रतियोगिता प्रिंटिस गर्ल्स इंटर कॉलेज में सोमवार को हुई। मेंहदी में नीलम व श्वेता तथा रंगोली में महारानी लक्ष्मीबाई बालिका इंटर कॉलेज ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

मेंहदी प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में जनता इंटर कॉलेज धुमरी की छात्रा नीलम और सीनियर वर्ग में पुष्पादेवी गर्ल्स डिग्री कॉलेज की छात्रा श्वेता अव्वल रहीं। जबकि द्वितीय स्थान पर गांधी सार्वजनिक इंटर कॉलेज जैथरा की कीर्ति और पुष्पादेवी डिग्री कॉलेज की शहरून निशा रहीं। वहीं तीसरे स्थान पर महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज की छात्रा अनंत गुप्ता और पुष्पादेवी की खुशी रही हैं।
रंगोली जूनियर वर्ग में महारानी लक्ष्मीबाई बालिका इंटर कॉलेज की छात्राएं प्रथम स्थान पर रहीं। दूसरे स्थान पर जनता इंटर कॉलेज धुमरी और तीसरे स्थान पर चौधरी नामक यादव इंटर कॉलेज की छात्राएं रहीं। सह जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. मनोज सक्सेना, मोहित यादव, अनूप द्विवेदी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें