फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: 64 मत पाकर नरेंद्र पाल बने जिला मंत्री

Sun, 16 Feb 2025 10:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
माध्यमिक ​शिक्षक संघ शर्मा गुट के जिलाध्यक्ष सहित अन्य पदो पर निर्वाचित ​पदा​धिकारी। - फोटो : माध्यमिक ​शिक्षक संघ शर्मा गुट के जिलाध्यक्ष सहित अन्य पदो पर निर्वाचित ​पदा​धिकारी।
विज्ञापन
एटा। माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के जिलाध्यक्ष सहित 5 पदों के लिए चुनाव की प्रक्रिया शनिवार को शुरू हुई थी। रविवार को मंत्री पद के लिए मतदान हुआ। नरेंद्र पाल सिंह 64 मत पाकर मंत्री बने। वहीं, जिलाध्यक्ष सहित अन्य 4 पदों पर पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए।
विज्ञापन


महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज में माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट का जिला स्तरीय कार्यकारिणी के लिए चुनाव की प्रकिया शनिवार को शुरू हुई थी। जिलाध्यक्ष, मंत्री, कोषाध्यक्ष, आय व्यय अधिकारी व संयुक्त मंत्री पद पर शनिवार को नामांकन किया गया था।

मंत्री पद पर नरेंद्र पाल सिंह व हरिकिशन शर्मा ने नामांकन किया था। रविवार को सुबह 10 बजे से 2 बजे तक मतदान का समय रखा गया। मतपत्र से मतदान कराया गया। रखे गए एक बॉक्स में शिक्षकोंं ने प्रत्याशियों के नाम की पर्ची डाली। दोपहर दो बजे नामांकन प्रक्रिया को बंद कर दिया गया।
विज्ञापन


चुनाव अधिकारी कृष्णानंद दुबे व मुकेश चौहान, अशोक यादव ने वोटों की गिनती अन्य शिक्षकों से अपनी देखरेख में कराई। 64 मत नरेंद्र पाल सिंह को व 9 मत हरीशरन वर्मा को मिले। दूसरी ओर जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा, कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार यादव, आय व्यय निरीक्षक फिरोज अहमद व संयुक्त मंत्री ज्योति शुक्ला एक-एक नामांकन आने की वजह से निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।

इस दौरान शिक्षकों ने फूलमाला पहनाकर निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं को निस्तारित कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें