जलेसर। तहसीलदार ने बुधवार को तहसील में निरीक्षण किया। इस दौरान उनका नायब नाजिर से विवाद हो गया।
तहसीलदार ने नायब नाजिर पर अभद्रता करने और डाक तामील न करने, सरकारी कार्य में रुचि न लेने के आरोप लगाते हुए कार्रवाई के लिए एसडीएम भावना विमल को पत्र लिखा है।
एसडीएम को लिखे पत्र में तहसीलदार संदीप सिंह ने बताया है डाक तामील के संबंध में नायब नाजिर पुष्पेंद्र सिंह को बुलाने के लिए कर्मचारी जावेद को भेजा था। कोई जवाब न मिलने पर डाक रजिस्टर का अवलोकन करने गए। इस दौरान पुष्पेंद्र ने उनसे अभद्र भाषा में बात की।
डाक तामील के छह क्षेत्र में जलेसर और शाहनगर टिमरुआ में काम हो रहा है। बाकी अवागढ़, पटना, चिरगवां और इसौली के रजिस्टर में 20 जून से कोई एंट्री नहीं की गई है।
निरीक्षण के बाद नायब नाजिर का एक अन्य कर्मचारी के साथ विवाद हुआ। निरीक्षण और कर्मचारी से विवाद के वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। एसडीएम ने बताया कि किसी कर्मचारी द्वारा अमर्यादित आचरण किया गया है