सय्यद नजीव हैदर नूरी बरकाती सज्जादा नसीद दरगाह खानकाहे बरकाती मारहरा
- फोटो : ETAH
एटा। नागरिक संशोधन बिल को लेकर मारहरा स्थित खानकाहे बरकतिया के सज्जादानशीं ने भी एतराज जताया है। प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से एतराज जताते हुए पत्र भेजा गया है। पत्र में देश के मुसलमानों के साथ साथ दोहरी नीति अपनाने के बात कही गई है। मारहरा स्थित खानकाहे बरकतिया के सज्जादानशीं प्रो. सैयद अमीन कादरी ने कहा कि मुसलमानों की कौम देश के प्रति सदा वफादार रही है और हमेशा रहेगी।
नागरिक संसोधन बिल को लेकर मुसलमानों पर प्रश्न चिह्न लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही विरोध जताया और एतराज दर्ज कराते हुए प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के नाम पत्र लिखा गया है। वहीं सज्जादानशीं नजीब हैदर ने बताया है कि वह अभी बाहर हैं और जल्द मारहरा पहुंचने के बाद नागरिक संशोधन बिल से संबंधित एक पत्र और भेजा जाएगा।