फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगला खंगार में जलभराव, लोग परेशान

Wed, 21 Sep 2016 11:52 PM IST
अमर ब्ययूराो एटा
विज्ञापन
नगला खंगार में जलभराव, लोग परेशान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
कासगंज (ब्यूरो)।बारिश नहीं होने पर भी नगला खंगार में बारिश जैसे जलभराव के हालात बने हुए है। गांव के मुख्य मार्ग पर जलभराव होने से ग्रामीणों को आने-जाने में दिक्कत होती है, बल्कि जलभराव के कारण मच्छर पनप रहे हैं।
विज्ञापन


नगला खंगार ढोलना इलाके का गांव है। यहां सालों से पानी की निकासी का कोई प्रबंध नहीं है। हर बार बारिश के समय में यहां पानी एकत्रित हो जाता है और पानी की निकासी नहीं हो पाती। ग्रामीण पानी की निकासी न होने के कारण परेशान रहते हैं। स्कूल आने-जाने वाले छात्र-छात्राएं भी रोज जलभराव के बीच से होकर गुजरते हैं। ग्राम प्रधान से भी समस्या बताई। ग्रामीण अमित ठाकुर का कहना है कि जलभराव के कारण ग्रामीणों को लगातार दिक्कतहो रही है। ग्रामीण संजीव कुमार, अमित कुमार, लालसिंह, भगवान सिंह, उमाशंकर, मुकेश कुमार, रामबाब आदि ने डीएम से जलभराव दूर कराने की मांग उठाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें