फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका का होगा सीमा विस्तार, दस किमी का दायरा बढ़ेगा

विज्ञापन
नगर पालिका का एक दृश्य- संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। शहर में आबादी निरंतर बढ़ती जा रही है, इससे उसका क्षेत्रफल कम पड़ने लगा है। जनसंख्या की अधिकता, वाहनों की उपयोगिता और संसाधनों का अभाव नगर के विकास में रोड़ा साबित हो रहा है। इसे देखते हुए नगर पालिका अपनी सीमा विस्तार करने पर विचार कर रहा है। क्षेत्रफल बढ़ने से नगर पालिका विकास की संभावनाएं तलाश रहा है, हालांकि नए क्षेत्र जुड़ने से वहां की समस्याओं का समाधान उसके लिए मुसीबत साबित होगा पर अन्य विकास कार्य उसके द्वारा संभव हो सकेंगे।
विज्ञापन

नगर पालिका अपने गठन के बाद से करीब 70 साल बाद सीमा के विस्तार पर विचार कर उसे मूर्त रूप देने जा रहा है। इसके लिए प्रस्ताव बोर्ड बैठक में पास कर उसे राजस्व परिषद को मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। नगर पालिका की सीमा रेखा को बढ़ाने के लिए पालिका विचार कर रही है। सीमा विस्तार में शहर के चहुंओर 10 किलोमीटर के दायरे में आने वाले क्षेत्रों को शामिल किया जाएगा। एक सप्ताह के अंदर बोर्ड बैठक की कार्रवाई की जाएगी, जिसमें सभी सभासदों की सहमति से प्रस्ताव पास कराया जाएगा। बढ़ती आबादी को देखते हुए पालिका ने सीमा विस्तार करने का निर्णय लिया है।
ये इलाके होंगे शामिल
नगरीय क्षेत्र से चारों दिशाओं में दस किलोमीटर तक की आबादी के गांव भगीपुर, घिलौआ, असरौली, शीतलपुर, विरामपुर, लालगढ़ी, शिवसिंहपुर, मानपुर, गगनपुर, चांदपुर, चमकरी, प्रशांत नगर, लोधी नगर आदि गांव नगर पालिका में शामिल हो जाएंगे।
विज्ञापन

बढ़ाए जाएंगे सफाई कर्मचारी
सीमा विस्तार के बाद इलाके की साफ-सफाई करने के लिए सफाई कर्मचारियों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। अभी कुल सफाई कर्मचारी लगभग 450 हैं। प्रत्येक वार्ड में 10 से 11 तक सफाई कर्मचारियों के हिसाब से करीब इतने ही सफाई कर्मी और चाहिए।
वार्ड भी बढ़ाए जाएंगे
शहर में नगर पालिका के कुल 25 वार्ड हैं। सीमा विस्तार के बाद वार्डों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। क्षेत्रफल के हिसाब से करीब पांच वार्ड और बढ़ने की संभावना है। सीमा विस्तार के बाद करीब पांच वार्ड और बढ़ सकते हैं।
शहर में बढ़ती हुई आबादी को देखते हुए नगर पालिका का सीमा विस्तार किया जाएगा। इसके लिए बोर्ड बैठक में सभी सभासदों की सहमति के बाद प्रस्ताव पास कर शासन को मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

डॉ. दीप वार्ष्णेय, ईओ, नगर पालिका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें