नगर निकाय चुनाव को लेकर परिसीमन की कवायद पूरी हो गई है। नगर विकास अनुभाग ने नगर पालिका क्षेत्र का परिसीमन पूरा कर सीमा विस्तार कर दिया है, लेकिन वार्डों की संख्या नहीं बढ़ी है। इस बार परिसीमन में आठ गांव के आंशिक क्षेत्र पालिका क्षेत्र में शामिल हुए हैं। परिसीमन को लेकर सात दिन में आपत्तियां मांगी हैं।
नए परिसीमन के मुताबिक पूरब, पश्चिम, उत्तर और दक्षिण में क्रमश: वार्ड नंबर एक जाटवपुरा में जिला अस्पताल, गांव भगीपुर, मोहल्ला नई बस्ती और गांव घिलौआ का क्षेत्र होगा। वार्ड नंबर दो अंबेडकर नगर में चौंचा वनगांव, मोहल्ला लालपुर, द्वारिका पुरी, मिशन स्कूल होगा। वार्ड नंबर तीन जगन्नाथपुरी में सैनिक पड़ाव, गांव चिलासनी, नेहरू नगर, सुनहरी नगर, वार्ड नंबर चार लालपुर में मोहल्ला संजय नगर, गांव घिलौआ का क्षेत्र, जिला जेल, गांव बारथर, वार्ड नंबर पांच पटियाली गेट में पीपल अड्डा, रैवाड़ी, गांव शीतलपुर, होली गेट शामिल है।
नए परिसीमन में वार्ड नंबर छह कटरा मोहल्ला में शांतिनगर, महाराणा प्रताप नगी, पुराना बाजार, विजय नगर, वार्ड सात मारहरा गेट में भूतेश्वर, पटियाली गेट, शिव सिंहपुर, पुराना बाजार, वार्ड आठ दिनेश नगर में शांतिनगर, इस्लाम नगर, नगला मुरली, शांति नगर, वार्ड नौ द्वारिकापुरी में अशोक नगर, यादव नगर, शिवपुरी, अंबेडकर नगर, वार्ड दस पंजाबपुरा में शिवपुरी, गांव भगीपुर, श्यामनगर, लालपुर को शामिल किया गया है।
वार्ड 11 बापूनगर में मोहल्ला नई बस्ती, नगला प्रेमी, हिंदूनगर, गांव भगीपुर, वार्ड 12 कैलाश गंज में गली बल्देव सहाय, जगन्नाथपुरी, रैवाड़ी, बेरूनगंज, वार्ड 13 शांतिनगर में
मालगोदाम, जीजीआईसी, नगला पोता, गांव असरौली, वार्ड 14 मैनगंज में पुराना बाजार, सैनिक पड़ाव, कैलाश गंज, जिला अस्पताल, वार्ड 15 अरुणानगर में गांव असरौली, सिंधी कालोनी, इंद्रपुरी, गांव चोंचा बनगांव शामिल है।
वार्ड 16 अवागढ़ हाउस में सराय मिश्र, कलक्ट्रेट, मैनगंज, पंजाबपुरा, वार्ड 17 शिवगंज में मैनगंज, बापूनगर, पड़ाव, गांव भगीपुर, वार्ड 18 मोहल्ला रैवाड़ी में कृष्णा नगर, कैलाशगंज,
अलीगंज रोड, गोलाचाह, वार्ड 19 अशोक नगर में अरुणा नगर, शिवपुरी, जिला पंचायत कंपाउंड, चोंचा वनगांव, वार्ड 20 शिवपुरी में सिंधी कालोनी, जजी, विजय नगर कालोनी, द्वारिकापुरी शामिल है।
वार्ड 21 गली बल्देव सहाय में गली धोबियान, कैलाश गंज, रेवाड़ी, पुलिया शर्की, वार्ड 22 पुराना बाजार में मारहरा दरवाजा, विजय नगर, पटियाली गेट, मोहल्ला कटरा, वार्ड 23 विजय नगर में पुलिया गर्वी, जिला अस्पताल, महावीर पार्क, अवागढ़ हाउस, वार्ड 24 एमपीनगर में शांति नगर, अवागढ़ हाउस, विजय नगर, अशोक नगर और वार्ड 25 इस्लाम नगर में नगला मुरली, पुराना बाजार, मारहरा दरवाजा और कटरा मोहल्ला शामिल हुआ है। प्रमुख सचिव कुमार कमलेश ने नए परिसीमन पर सात दिन में आपत्तियां मांगी है। नए परिसीमन के वार्ड में कई मोहल्ले बदले हैं। इससे निकाय चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटे संभावित प्रत्याशियों का वोट समीकरण बदल सकता है।