फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में विकसित होगा कान्हा उपवन

Sun, 23 Apr 2017 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गोशालाओं के विकास पर जोर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार अब गौशालाओं के विकास पर जोर देने की तैयारी में है। हर जिले में कान्हा उपवन को विकसित करने की कवायद चल रही है। शनिवार को लखनऊ से आयोजित वीडियो कांफ्रेंसिंग में नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान निकाय क्षेत्र की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने और पहले शनिवार को कार्यालय में कर्मचारियों से सफाई कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


डीएम ने वीडियो कांफ्रेेंस के बाद सभी वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक बुलाई। डीएम अमित किशोर ने कहा कि 15 जून तक नगर निकाय, पालिका क्षेत्र की सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाए। आंशिक मरम्मत योग्य हैंडपंपों को दुरस्त, रीबोर कराएं। जो भी स्ट्रीट लाइटें खराब हैं वहां एलईडी बल्ब लगाए जाएं। पालिका, नगर निकाय क्षेत्र की किसी भी भूमि पर अवैध कब्जा, अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

डीएम ने सभी ईओ को निर्देश दिए कि भूगर्भ जल स्तर को ध्यान में रखते हुए जल संरक्षण के लिए कवायद की जाए। डीएम ने एडीएम प्रशासन को निर्देश दिए कि कान्हा उपवन के संबंध में पत्रावली प्रस्तुत करेें। इसके साथ ही समस्त नगर पालिका क्षेत्रों में गौशाला निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए। एडीएम ने बताया कि जिले की नगर निकाय, पालिका क्षेत्रों में 4065 शौचालय निर्माण के सापेक्ष अब तक 1291 शौचालय का निर्माण कर दिया गया है। गड्ढा मुक्त सड़क अभियान के तहत 8.33 किलोमीटर सड़क मार्गों को गड्ढा मुक्त किया जाएगा। एडीएम प्रशासन सतीश पाल, सभी ईओ, एलबीसी, एई जल निगम, पीओ नेडा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें