एटा। एटा महोत्सव के पंडाल में शुक्रवार दोपहर वैरायटी शो कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने अपने गीत-नृत्य की प्रतिभा से लोगों को चकित कर दिया। सेनानायक पीएसी आदित्य वर्मा ने शुभारंभ किया। प्रतिभागियों ने देशभक्ति, कला तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। असीसी कॉन्वेंट स्कूल, सेंट मैरी स्कूल, ज्ञानदीप स्कूल के बच्चों ने ग्रुप डांस सहित अन्य कार्यक्रम पेश किए।
निर्णायक मंडल में श्वेता तोमर और साक्षी जैन रहीं। संचालन दिनेश राजपूत ने किया। कार्यक्रम के संयोजक अकरम खान ने सभी प्रतिभागियों को मेडल पहनाकर तथा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि पूर्व चेयरमैन राकेश गांधी, नीलम गुप्ता, इल्मा अजीम, बृजवाला वशिष्ठ, निशा खान आदि मौजूदर रहे।
भारत माता की जय से गूंजा पंडाल
एटा। एटा महोत्सव में बृहस्पतिवार की शाम आज की शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान देशभक्ति से लवरेज गीतों पर पंडाल भारत माता के जयकारों से गूंज उठा। सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड, पूर्व विधायक विपिन वर्मा, पूर्व एमएलसी सुधारकर वर्मा, पूर्व चेयरमैन राकेश गांधी, डीसीबी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह का स्वागत संयोजक बसंत पतझड़ ने किया। साथ ही उन्होंने लुटा जो रहे मिटा जो रहे अपनी हस्ती तमाम, आज की शाम शहीदों के नाम सहित अन्य गीत प्रस्तुत किए। वहीं बच्चों ने विभिन्न फिल्मी देशभक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया। संवाद