फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: किसानों ने ट्रैक्टर यात्रा निकाल दिया ज्ञापन

Fri, 27 Jan 2023 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। गणतंत्र दिवस पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय आह्वान पर संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले मेरा ट्रैक्टर मेरा तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसके बाद कलेक्ट्रेट में राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन दिया गया। जिसमें एमएसपी बढ़ाने, बिजली निजीकरण बिल वापस लेने, किसानों के कर्ज माफ करने, किसानों, घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने आदि मांगें रखीं।
विज्ञापन


राजेंद्र सिंह जिलाध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन, राजाराम यादव जिलाध्यक्ष किसान सभा के संयुक्त नेतृत्व में ट्रैक्टर यात्रा निकाली गई। करीब 25 ट्रैक्टर शामिल हुए। भारतीय किसान यूनियन की ट्रैक्टर यात्रा कस्बा मारहरा से जयवीर सिंह के नेतृत्व में नयाबांस पीएसी रोड होती हुई शहीद पार्क एटा पर पहुंची। यहां ध्वजारोहण किया गया। प्रदेश सचिव ओमप्रकाश सिंह, डॉ. महिपाल सिंह, किसान सभा के ज्ञान सिंह बघेल, शिवाजी यादव, सुजान सिंह यादव आदि पदाधिकारी मौजूद रहे। यहां से ट्रैक्टर यात्रा जीटी, आगरा रोड होते हुए कलेक्ट्रेट पर पहुंची। ज्ञापन देने के बाद वापस शहीद पार्क पर समाप्त की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें