फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: मुस्लिम युवती ने शिव मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से प्रेमी से की शादी, साथ जीने मरने की खाईं कसमें

Wed, 28 Aug 2024 06:28 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में मुस्लिम युवती ने शिव मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से प्रेमी से शादी की। दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें खाईं। जीवनभर एक दूसरे का साथ निभाने का वादा किया।
विज्ञापन
मुस्लिम युवती ने शिव मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से प्रेमी से की शादी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में मुस्लिम युवती ने हिंदू लड़के से हिंदू रीति रिवाज से मंदिर में शादी की। इस मौके पर घरवालों के साथ गांव के लोग मौजूद रहे। वहीं युवती के घरवालों को जानकारी मिली तो वह थाने पहुंच गए। पुलिस को तहरीर दी है।  

विज्ञापन


मामला राजा का रामपुर थाना क्षेत्र के बिलसड़ पट्टी का है। गांव निवासी पंजाबी के बेटे छम्मा ने शिव मंदिर में मुस्लिम युवती से हिंदू रीति रिवाज से शादी की। इस मौके पर छम्मा के घरवाले और गांव के लोग मौजूद रहे। इसकी सूचना लड़की के घरवालों को मिली तो वह थाने पहुंच गए। 

युवती के घरवालों ने थाने में तहरीर दी। जिसमें बताया कि उनकी 20 वर्षीय बेटी कहीं चली गई है। काफी खोजबीन की। रिश्तेदारों से पूछा लेकिन कहीं कोई पता नहीं चला। सुबह एक आदमी ने बताया कि तुम्हारी लड़की ने शादी कर ली है। वह मेरी बेटी को बहला फुसला कर ले गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें