एटा। अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को जिंदा जलाने की कोशिश का आरोप लगाया गया है। इस दौरान किसी तरह से विवाहिता ने भाग कर अपनी जान बचाई। पीड़िता के पिता ने पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। विवाहिता के पिता प्रेमपाल निवासी इस्लाम नगर थाना जलेसर ने बताया कि उनकी बेटी मंजू की शादी 27 अप्रैल 2016 को अनिल निवासी अहियापुर कलां थाना कोतवाली हाथरस के साथ हुई थी।
उनका आरोप है कि शादी के बाद से ही दामाद अतिरिक्त दहेज में तीन लाख रुपये की मांग करने लगा। आरोप है कि 14 मई 2020 को दामाद और अन्य ससुरालीजनों ने बेटी की हत्या करने के इरादे से उस पर मिट्टी का तेल उड़ेलकर जिंदा ही आग लगाने की कोशिश की।
किसी तरह से बेटी निकल भागी और ग्रामीणों ने उसकी जान बचाई। महिला थाना प्रभारी निरीक्षक कंचन कटियार ने बताया है कि तहरीर के आधार पर पति अनिल, ससुर, सांस, देवर, ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद