फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिड्डी दल की सूचना पर कृषि विभाग की टीम अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। टिड्डी दल के आने की सूचना पर जनपद का कृषि विभाग अलर्ट हो गया है। विभाग की तरफ से टिड्डी दल को खत्म करने के लिए पूरी तैयारियां कर रखी हैं। हालांकि जनपद में टिड्डी दल के आने की संभावना कम हो गई हैं। जनपद के आस-पास के जिलों में रविवार को टिड्डी दल के आने से जनपद का कृषि विभाग सतर्क हो गया है।
विज्ञापन

आगरा, कासगंज, मैनपुरी में टिड्डी दल के आने के बाद कृषि विभाग ने जनपद में स्प्रे करने के लिए चार बड़ी मशीन और फायर ब्रिगेड को तैनात कर दिया। साथ ही अलीगढ़ से एक स्पेशल टीम को बुला लिया। कृषि उप निदेशक एमपी सिंह ने बताया कि जनपद में टिड्डी दल आने की संभावना कम हो गई है।
टिड्डी दल कासगंज, सोरों होते हुए फर्रुखाबाद निकल चुका है। लेकिन उसके बाद भी पूरी तैयारी कर रखी है। उन्होंने बताया कि 15 जुलाई से भारत सरकार की टीम हेलीकॉप्टर द्वारा टिड्डी दल को खत्म करेगी। इसके लिए भारत सरकार तैयारी कर रही है। उन्होंने बताया कि सैटेलाइट के माध्यम से टिड्डी दल का पीछा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें