फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा: पिंकी की हत्या करने वाले सातों आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई

Wed, 15 Jul 2020 01:33 AM IST
आगरा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। पुलिस की ओर से पिंकी हत्याकांड के सात आरोपियों के खिलाफ सोमवार को गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। महिला की हत्या एक जुलाई की रात में की गई थी। पुलिस ने तीसरे दिन ही छह आरोपियों को पकड़कर घटना का खुलासा कर दिया था।
विज्ञापन


कोतवाली नगर के मोहल्ला पीपल अड्डा स्थित कृष्णा नगर में किराए के मकान में रहने वाले राजू वर्मा की पत्नी पिंकी वर्मा की हत्या कर दी गई थी।

पुलिस ने तीन जुलाई को हिस्ट्रीशीटर याली उर्फ दिनेश निवासी अंबारी, हेमंत निवासी जिन्हैरा थाना मिरहची, त्रिवेंद्र निवासी नगला समल थाना कोतवाली देहात, सुनील निवासी कृष्णा नगर, बदन सिंह निवासी बरी बगवास थाना सिकंदरपुर वैश्य जिला कासगंज, अनिल निवासी गढ़ी बैंदुला थाना बागवाला को गिरफ्तार कर लिया था।

जबकि अमित राजपूत निवासी पीपल अड्डा को बाद में गिरफ्तार किया गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया है कि संगीन अपराध करने वाले सातों आरोपियों के खिलाफ सोमवार को गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें