फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्या के पति ने डीआईजी से एसआईटी जांच की मांग उठाई

विज्ञापन
शृंगार नगर में पांच लोगों की मौत वाले घटना स्थल पर पहुंचे डीआईजी साथ में डीएम ,एसएसपी व अन्य। संवा - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। कोतवाली नगर के मोहल्ला शृंगार नगर स्थित रिटायर्ड स्वास्थ्यकर्मी के मकान से शनिवार को बरामद किए गए पांच शवों के मामले को परिजन हत्या ही मान रहे हैं। वह पुलिस के खुलासे से असंतुष्ट हैं। सोमवार को अलीगढ़ परिक्षेत्र के डीआईजी पीड़ित परिवार से मिले। इस दौरान दिवाकर और उसके परिजनों ने एसआईटी से जांच कराने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त स्वास्थ्यकर्मी राजेश्वर प्रसाद पचौरी के घर से शनिवार की सुबह पुलिस ने राजेश्वर, पुत्रवधू दिव्या पचौरी, पौत्र आरूष, आरव और दिव्या की बहन बुलबुल सहित पांच शव बरामद किए थे। मामले में रविवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों की मौत खाने में विषाक्त पदार्थ देने और दिव्या ने खुद जहर खाकर और कलाई काटकर जान देने का खुलासा किया था, जबकि एक वर्षीय आरव का मुंह दबाकर हत्या करना दर्शाया गया।
खुलासे से परिवार में अकेले बचे दिव्या पचौरी के पति दिवाकर पचौरी संतुष्ट नहीं हैं। रविवार को ही उन्होंने सीबीआई से जांच कराने की बात कही थी। सोमवार को डीआईजी अलीगढ़ प्रीतिंदर सिंह ने पहले पुलिस लाइन में पीड़ित परिजनों से मुलाकात की और फिर मौका ए वारदात को देखा।
विज्ञापन

दिवाकर पचौरी से घर पहुंचे पर डीआईजी ने वारदात के बारे में गहनता से जानकारी की। डीआईजी के सामने दिवाकर पचौरी सहित अन्य परिजनों ने एसआईटी से जांच कराने की मांग उठाई। परिजनों ने स्थानीय पुलिस पर जल्दबाजी में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर खुलासा करने का भी आरोप लगाया है। हालांकि डीआईजी प्रीतिंदर सिंह ने पीड़ित परिवार को उच्चस्तरीय जांच कराने का भरोसा दिया है।
पुलिस ने जल्दबाजी में कर दिया खुलासा
मेरे परिवार के लोगों की हत्याएं हुई हैं। पुलिस ने जल्दबाजी में खुलासा कर दिया है। सोमवार को डीआईजी घर पर आए थे। उनके समक्ष एसआईटी से जांच कराने की मांग उठाई गई है। आश्वासन मिला है।
विज्ञापन

-दिवाकर पचौरी, मृतका का पति
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें