फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में मिला लापता बच्ची का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मलावन क्षेत्र से दो दिन पूर्व लापता हुई बच्ची का शव बृहस्पतिवार को गांव के बाहर तालाब में मिला है। बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या होने की आशंका जताई जा रही है। थाना मलावन में दो वर्षीय मासूम बच्ची के पिता ने तहरीर देकर गायब होने का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

पिता का कहना था कि बच्ची दोपहर में घर से टॉफी लेने के लिए निकली थी, इसके बाद घर नहीं लौटी तो उसको काफी तलाश गया, लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं लग सका था।बृहस्पतिवार को गांव के बाहर तालाब में बच्ची का शव उतराता हुआ लोगों ने देखा तो सनसनी फैल गई।
वहीं परिजनों का आरोप है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद हत्या कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद परिजनों के आरोपों की पुष्टि हो सकेगी, फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें