फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: शहीदों के नाम से पालिकाध्यक्ष ने एकत्रित की मिट्टी

Sun, 17 Sep 2023 11:00 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज। मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत पालिकाध्यक्ष ने नगर में घर-घर जाकर मिट्टी एकत्रित की। कुल 51 घरों से शहीदों के नाम पर मिट्टी एकत्र की।
विज्ञापन


पालिकाध्यक्ष सुनीता संदीप गुप्ता ने मोहल्ला रामप्रसाद चौधरी में घर-घर पहुंचकर लोगों से एक मुट्ठी मिट्टी को देने की अपील की। साथ ही अभियान के प्रति लोगों को जागरूक भी किया। इसके अलावा पालिकाध्यक्ष ने कहा चुनाव में जो वादे किए थे, पूरे किए जाएंगे। नगर में 40 सड़कें बनने का काम जल्द शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

चेयरमैन ने कहा कि पेयजल की समस्या नहीं रहेगी। अगली बरसात में जलभराव की समस्या नहीं होने दी जाएगी। जिन मोहल्लों में जलभराव हुआ था, उनको चिह्नित कर लिया गया है। जल्द ही उन मोहल्लों में कार्य शुरू कर दिया जाएगा। भाजपा मंडल अध्यक्ष विकास गुप्ता, यश गुप्ता, सुनील कुमार, आयुष गुप्ता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें