फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पालिका के नोटिस बेअसर, दो घंटे जाम रहा रेलवे स्टेशन मार्ग

Thu, 11 Jun 2026 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
मारहरा। पालिका प्रशासन के नोटिस जारी किए जाने के बाद भी रेलवे स्टेशन मार्ग पर अतिक्रमण की समस्या बनी हुई है। नोटिस जारी होने के बाद भी गल्ला व्यापारी सड़क पर तिरपाल तानकर मक्का की खरीद-फरोख्त कर रहे हैं। सड़क पर बेतरीबी से मक्का से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़े होने से बृहस्पतिवार को दो घंटे रेलवे स्टेशन मार्ग जाम रहा।
विज्ञापन


रोजाना सुबह होते ही मक्का से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली रेलवे स्टेशन मार्ग पर आना शुरु हो जाते हैं। रेलवे स्टेशन मार्ग पर गल्ला व्यापारियों की आढत होने के कारण पिछले कई दिनों से रोजाना जाम की समस्या बनी हुई है। दोपहर में मक्का से लदे वाहनों की संख्या बहुत अधिक हो जाती है। वाहनों के सड़क पर बेतरीबी से खड़े होने के कारण जाम की समस्या पैदा हो रही है। बृहस्पतिवार दोपहर को रेलवे स्टेशन मार्ग पर दो घंटे जाम रहा। वाहनों के सड़क पर खड़े होने के साथ ही गल्ला व्यापारियों पर गोदाम की उचित व्यवस्था न होने से वह सड़क पर ही तिरपाल तानकर मक्का की खरीद-फरोख्त कर रहे हैं। यातायात व्यवस्था बिगड़ने पर मंगलवार को पालिका प्रशासन ने गल्ला व्यापारियों को नोटिस जारी कर सड़क से अतिक्रमण न करने की हिदायत दी थी। इसके बाद भी गल्ला व्यापारी सड़क पर ही मक्का की खरीद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें