फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूल्यांकन की तैयारियां तेज, केंद्रों पर भंडार व मूल्यांकन कक्ष बने

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शहर के पांच केंद्रों पर 16 से प्रस्तावित बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारियां चरम पर हैं। केंद्रों पर विषयवार कोठार बनाए जा चुके हैं। वहीं मूल्यांकन कक्षों में फर्नीचर आदि की व्यवस्था कर दी गई है। कापियों की सूची मिलने के बाद इन्हें आवंटित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

परीक्षा के बाद अब मूल्यांकन की बारी है। बोर्ड द्वारा जिले में बनाए गए पांच केंद्रों पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। केंद्रों पर कोठार बना दिए गए हैं। तो वहीं मूल्यांकन के लिए दस-दस कुर्सियों के बैच बना दिए गए हैं। इतना ही नहीं उपनियंत्रकों ने कोठार से लेकर अन्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां भी तय कर दी हैं। अब केवल उत्तर पुस्तिकाओं के आने का इंतजार है। बताते चलें कि जिले में दो केंद्र इंटरमीडिएट एवं तीन हाईस्कूल मूल्यांकन के लिए बनाए गए हैं।
11 को रवाना होंगी कापियां
जिले की बोर्ड उत्तर पुस्तिकाएं बुधवार से निर्धारित मूल्यांकन केंद्रों पर रवाना हो जाएंगी। बोर्ड द्वारा डीआईओएस को भेजे गए गोपनीय रूट चार्ट के अनुसार विशेष वाहनों को सशस्त्र जवानों की सुरक्षा के लिए रवाना किया जाएगा। इसके लिए डीआईओएस एमपी सिंह ने शिक्षक कर्मचारियों के स्टाफ की तैनाती कर दी है, लेकिन रूट की जानकारी उसी दिन बताई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें