फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद का काफिला रोका, घेराव

Thu, 29 Jan 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड शीतलपुर के गांव नगला कंचन में विकास कार्य न होने पर गुरुवार को ग्रामीणों का आक्रोश भड़क गया। विकास से अछूते गांव में क्षेत्रीय संासद द्वारा कार्य न कराए जाने पर गांववासियों ने पीएसी कार्यालय के पास काफिला रोककर घेराव किया और गांव में विकास कार्य कराने की मांग की। सांसद राजवीर सिंह ग्रामीणों के साथ गांव पहुंचे। निरीक्षण करने के बाद विकास कराने का आश्वासन दिया। आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने सांसद को जाने दिया।
विज्ञापन



गांव में विकास कार्य न होने पर ग्रामीणों ने इसकी शिकायत कई बार तहसील दिवस व जिलाधिकारी से की है। फिर भी विकास कार्य न होने पर लोगों में आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। गांव में खरंजा, नाली न होने के कारण जलभराव की समस्या रहती है। गांव वालों के अनुसार बिना बरसात के भी गांव के रास्तों से गुजरना दूभर रहता है। गांव में बिजली भी नहीं है। विद्यालय परिसर पर दबंगाें का कब्जा है। विकास न होने की शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई न होेने पर ग्रामीणों में आक्रोश था।



जिले में पहुंचे भाजपा संासद राजवीर सिंह का ग्रामीणों ने घेराव कर दिया। काफी देर बाद भी न हटने पर संासद खुद गांव पहुंचे और विकास का आश्वासन दिया। सांसद का घेराव करने वालों में प्रीतम, विशाल, रोहित वर्मा, गोपाल, सुखवीर सिंह, दिनेश कुमार, राजीव कुमार, सौरभ राजपूत, प्रदीप, मनीष आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें