टा। जिले में सांसद आदर्श ग्राम योजना फेल हो गई है। जिले के तीन सांसदों ने अब तक आदर्श गांव का चयन नहीं किया है। इसके चलते गांव आदर्श होने के लिए तरस रहे हैं। सीडीओ ने जिले के तीन सांसदों को गांव का चयन करने के लिए पत्र लिखा है।
केंद्र सरकार की सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत हर साल एक गांव का चयन सांसद द्वारा किया जाता है। इसमें सांसद द्वारा विभिन्न विकास कार्य कराए जाते हैं और गांव को आदर्श के तौर पर विकसित किया जाता है। जिले के एटा लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजवीर सिंह राजू, फर्रुखाबाद लोकसभा क्षेत्र के सांसद मुकेश राजपूत और राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने वित्तीय वर्ष 2019-20 के तहत अब तक आदर्श ग्राम योजना के लिए गांव का चयन नहीं किया है। आदर्श गांव का चयन होने के बाद उसकी कार्ययोजना पोर्टल पर अपलोड की जाती है। इसे लेकर सीडीओ मदन वर्मा ने सांसदों को पत्र लिखकर गांवों का चयन करने के लिए कहा है। ताकि गांवों में विकास कार्य कराए जा सकें।
सूरतपुर माफी का किया था चयन
जिले के सांसद राजवीर सिंह राजू ने पिछले वित्तीय वर्ष में मारहरा ब्लॉक के गांव सूरतपुर माफी का चयन किया था। इसमें विकास कार्य ठप पड़े रहे। राज्यसभा सांसद ने भी अपनी निधि से कई गांवों में विकास कार्य कराए। नए गांव का चयन होने के बाद फिर से गांवों में विकास कार्य होंगे।े